हेलो दोस्तों आपका StudyDev में स्वागत है। आज हम आपको इस पोस्ट Essay On Internet Advantages & Disadvantages के बारे में जानकारी देने वाले है। हम आपको इस पोस्ट में इंटरनेट दुनिया से जुडी हर एक वह चीज जो हमें इंटरनेट सेवा का लाभ देती है। हम उसके बारे पूरी जानकारी देने वाले है। अगर आपको इंटरनेट के इतिहास के बारे जानकारी चाहिए तो आप हमारे पुराने आर्टिकल को पढ़ सकते है।
तो आपको पता होगा कि इंटरनेट हमारे लिए पानी की तरह बन गया है। जैसे की हम पानी के बिना नहीं रह सकते उसी तरह हमें इंटरनेट की भी इतनी ही आवश्यकता पड़ रही है। यह हमारी रोजाना ज़िंदगी का एक हिस्सा बन चूका है। आपको यह पता होगा कि जिस चीज के फायदे होते है उसके नुक्सान भी जरूर होते है। तो आइये जानते है Essay On Internet Advantages & Disadvantages के बारे में।
Essay On Internet Advantages-इंटरनेट के फ़ायदे
यह बात तो आपको बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपको पता है कि इंटरनेट के कितने फ़ायदे है। जिनके जरिये हम किसी भी मुश्किल काम को बड़ी ही आसानी के साथ घर बैठे कर सकते है। आज हम इसकी वजह से बिजली बिल हो, वाटर बिल हो और कई ऐसे काम जिनको करने के लिए हमें पूरा दिन लग जाता था। हम अब इन्हें कुछ ही मिनटों में पूरा कर लेते है।
- सवाल ढूंढ़ना – इसका पहला फायदा यह है कि हमें जब कोई भी सवाल नहीं आता है। तो हम उसे इंटरनेट की मदद गूगल पर आसानी से ढूंढ सकते है। जिससे हमारा उत्तर प्रापत हो जाता है। गूगल पर हमारे सवाल से सम्बंधित बहुत सारी जानकारी भरी पड़ी है।

- ऑनलाइन शॉपिंग – यह सबसे प्रचलित काम बन गया है। जब से इंटरनेट क्रांति आयी है। लोग बहुत ही आलसी हो गए है जिसके कारण वह अपने घर बैठे ही किसी भी सामान को मंगवा सकते है। इसे हम ऑनलाइन शॉपिंग कह सकते है। इसकी वजह से ही इंटरनेट पर अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Ebay जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट का जनम हुआ है।
- पढ़ाई करना – आपको पता होगा जब से भारत में और पूरे देश में करोना महामारी का प्रचलन हुआ है। तब से भारत में lockdown था। जिसके कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद थे और बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। जिसके कारण ऑनलाइन क्लास को आरंभ किया गया। यह भी इंटरनेट की वजह से ही मुंकिन हुआ है।

- ऑनलाइन बैंकिंग और बिल भरना – आज कल ऑनलाइन बैंकिंग का विकास बड़ी ही तेजी से हो रहा है। लोग ऑनलाइन पेमेंट को अजमा रहे है। जिसके Paypal, GooglePay के बिना Paytm जैसे ऑनलाइन पेमेंट बैंक्स का विकास संभव हुआ है। आज हम घर बैठे बिजली का बिल,पानी का बिल और टेलीफोन का भी बिल भर सकते है। पहले हमें इसके लिए घंटों तक लाइनों में खड़ना पड़ता था।
- ऑनलाइन बिज़नेस करना – इंटरनेट पर आज हम ऑनलाइन बिज़नेस कर सकते है। जब हम ऑफलाइन काम को करते है तो हमारे पास लिमिटेड कस्टमर ही होते है। लेकिन जब हम अपने बिज़नेस को ऑनलाइन करते है तो हमारे पास ग्राहक की कोई भी कमी नहीं रहती। हम अमेज़न, फ्लिपकार्ट बिज़नेस मॉडल को समझ सकते है।

- सोशल मीडिया – आज कल सोशल मीडिया सबसे ज्यादा चर्चा में है। क्योंकि जब से इंटरनेट पर फेसबुक, व्हाट एप्प और इंस्टाग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया का आरंभ हुआ है। तब से लोगों ने इसे अपना टाइम देना शुरू कर दिया है। आज लोग लाखों नए दोस्तों को मिल सकते है और अपने पुराने दोस्तों को फेसबुक पर देख सकते है। इससे आज हम किसी भी बात कर मैसेज भेज सकते है।
- खबरें, वीडियो और म्यूजिक सुनना – इंटरनेट पर बहुत सारी ऐसी वेबसाइट उपलब्ध है। जिसके जरिये हम ऑनलाइन ख़बरों को पढ़ सकते है। यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में मैजूद है। इसके इलावा आज हम यूट्यूब की मदद से किसी भी गाने की वीडियो को देख सकते है। यह सभ कुछ फ्री में है। अगर आपको कोई भी गाना पसंद आता है तो आप उसे इंटरनेट की मदद से डाउनलोड कर सकते हो।

- वेबसाइट बनाना – हम इंटरनेट के जरिये किसी भी वेबसाइट को देख सकते है। इसके जरिये हम किसी भी वेबसाइट को बना सकते है। इससे हम भी इंटरनेट पर अपनी एक पहचान बना सकते है।
- नौकरी ढूँढना – आज हम इसकी वजह से आसानी से अपनी पसंद की नौकरी को खोज सकते है। इसके इलावा हम अपने Resume को अलग अलग वेबसाइट पर सबमिट कर सकते है। इससे हमें नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- ऑनलाइन पैसा कमाना – आज लाखों लोग घर बैठे इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन पैसा कमा रहे है। आप भी पार्ट टाइम या फिर फुल टाइम इंटरनेट से पैसा कमा सकते हो। बहुत सारी फ्रीलांसिंग वेबसाइट है जो हमें घर बैठे काम देती है, और इसके बदले हमें पैसा देती है।
यह भी पढ़े : इंटरनेट पर निबंध हिंदी भाषा में
Essay On Internet Disadvantages-इंटरनेट के नुकसान
जितने इंटरनेट के फ़ायदे है। उतने ही इसके नुकसान भी है। आज कल बहुत सारे ऐसे काम हो रहे है जो इंटरनेट की वजह से ही हो रहे है। तो आइये जानते है इंटरनेट के नुकसान के बारे में।
- समय की बर्बादी – आज हम घंटों तक इंटरनेट पर बने रहते है। जिसके कारण हमारा बहुत सारा टाइम ख़राब होता है। जो लोग इंटरनेट का उपयोग सही काम जैसे पढ़ाई करना या कोई और काम करना उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन जो लोग इंटरनेट पर वैसे ही इसको देखते है और इसका कोई सदउपयोग नहीं करते, उनके लिए यह सिर्फ समय की बर्बादी है।
- गलत ख़बर फैलाना – इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट और एप्प्स available है जो बहुत तरह की गलत अफ़वाए फैलाते है जिसके कारण दंगे फसाद होने का भी खतरा बना रहता है। क्योंकि लोगों का इंटरनेट पर विश्वास बना हुआ है और वह इन सभी बातों को सही मन लेते है।
- इंटरनेट का खर्चा – यह भी हमें एक नुकसान ही है। क्योंकि जब हम इंटरनेट को इस्तेमाल करते है। तभी हमें इसका महीने का या फिर साल का एक इंटरनेट पैक करवाना पड़ता है। जब यह पैक ख़तम हो जाता है तो हमें इसे द्वारा से लेना पड़ता है। जिसके कारण यह भी एक तरह का खर्चा ही है।
- साइबर क्राइम का बढ़ना – आज इंटरनेट पर हमें साइबर क्राइम से सम्बंधित खबरें पढ़ने और देखने को मिलती है। लोग अपनी दुश्मनी निकालने के लिए किसी भी आदमी की तस्वीरों का गलत उपयोग करते है। लोग कही से उनकी जानकारी निकालकर उनके बैंक अकाउंट को भी नुकसान पहुंचा रहे है।

- स्वास्थ्य का नुकसान – सारा दिन इंटरनेट का उपयोग करने से हमारा शरीर भी ख़राब होता है। क्योंकि जब हम सारा दिन कंप्यूटर को चलते है। तो हमें मोटापा आना आरंभ हो जाता है। ज्यादा मोबाइल को देखने से हमारी आँखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ता है।
- निजी जानकारी का पता लगना – जब हम इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट के जरिये कोई भी नौकरी, बिजली का बिल, पानी का बिल भरते है। तभी हमारी निजी जानकारी जिसमे हमारा फ़ोन नंबर , घर का पता, बैंक डिटेल्स और बहुत साडी ऐसी जानकारी जिसका के हमें चोरी होने का डर रहता है। वह कभी भी चोरी हो सकती है।
- अश्लील वीडियो को देखना – यह आज का सबसे अधिक पाया जाने वाला नुकसान है। क्योंकि जब भी लोगों के पास खाली समय होता है। तभी वह इस तरह की अश्लील वीडियो को देखते है। जिसके कारण हमारा शरीर कमजोर होता जा रहा है। यह एक तरह का जहर है जो के हमारे बच्चों को इंटरनेट की मदद से दिया जा रहा है।
- धोखाधड़ी होना – हम जब भी किसी ऐसी वेबसाइट पर ऑनलाइन शॉपिंग करते है। जिस पर Ssl सर्टिफिकेट नहीं होता हम उससे शॉपिंग करते है। जिसके कारण हमारे साथ धोखा होने का अधिक मौका होता है। क्योंकि जिस भी वेबसाइट पर यह सर्टिफिकेट होता है। उस पर हमारी पर्सनल जानकारी चोरी होने का खतरा बहुत ही कम होता है।
- देश की सुरक्षा का भंग होना – कई इस तरह की जानकारी होती है जो हमें गुपत रूप से भेजनी होती है। लेकिन कई बार यह चोरी हो जाती है। जिसके कारण हमारे देश की सुरक्षा को भी नुकसान होता है।
- इंटरनेट का आदत बनना – आज कल लोग इंटरनेट को अपनी आदत बना चुके है। क्योंकि जो भी आदमी इसको एक बार यूज़ कर लेता है, फिर वह कभी भी इसके बिना नहीं रह सकता। इसी तरह इंटरनेट पर बहुत सारे सोशल मीडिया एप्प है। जिसके कारण लोग अकेले रहते है और अपने परिवार को कम समय देते है। जिसके कारण परिवारों में लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है।
तो दोस्तों, हम अपने आर्टिकल को यही पर ख़तम करते है। आज हमने आपको Essay On Internet Advantages & Disadvantages के बारे में जानकारी दी है। हमने आपको इंटरनेट के लाभ और हानियों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
[…] आप इस वेबसाइट पर दिवाली, होली और इंटरनेट के फायदों पर निबंध को आसानी से पढ़ सकते […]