Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi | गंदगी मुक्त मेरा गाँव निबंध

gandgi-mukt-mera-gaon-essay-in-hindi
gandgi-mukt-mera-gaon-essay-in-hindi

हेलो दोस्तों, आपका StudyDev में स्वागत है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi के बारे में बताने वाले है। आपको पता होगा कि सफाई कितनी जरूरी है। यह सफाई सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे राज्य और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। भारत सरकार ने जब से सवच्छता अभियान चलाया है। तभी से भारत में सफाई की लहर बहुत ही जोरों से काम कर रहीं है। 

यह हमारा एक देश का नागरिक होने के नाते फर्ज भी बनता है, कि हम लोग अपने घर को ही नहीं बल्कि पूरे गाँव और देश को साफ रखे। इससे हम अपने आप को होने वाली कई तरह की बिमारियों से बचा सकते। आज भारत में कोरोना वायरस में बहुत ही कहर किया हुआ है। लोग इसके कारण भी सफाई के प्रति जागरूक हो रहे है। तो देखते हमारी इस पोस्ट को Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi.

Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi

gandgi-mukt-mera-gaon-essay-in-hindi
Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi

आपको पता होगा कि सफाई हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। सफाई सिर्फ अपने आस पास या फिर घर की ही नहीं होनी चाहिए। यह पूरे देश की होनी जरूरी है। इस काम की शुरुआत हमें अपने घर और अपने गाँव से करनी चाहिए। क्योंकि हमारा भारत देश बहुत ही बड़ा है। हम इसको पूरी तरह से साफ नहीं कर सकते। इसलिए हमें इसको छोटे छोटे भागों में काम करना चाहिए। क्योंकि भारत गाँवों का ही देश है और अगर हमारे गाँव साफ होंगे तो देश भी साफ होगा।

भारत में जब से स्वच्छता अभियान का निर्माण हुआ है। तभी से लोगों के बीच स्वच्छता की ओर जानकारी बड़ी है। इस काम को हमारे प्रधानमंत्री ने शुरू किया है। यह काम सिर्फ गाँव को साफ करने के लिए ही नहीं, बल्कि शहर और राज्य को साफ करना भी इसका मंतव है। इससे हम आसानी से गाँव को साफ कर सकते है। 

यह भी पढ़े:स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 

गाँव को साफ कैसे करें- Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi

गाँव को साफ करना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि जयादा आबादी गाँवों में रहती है। इसलिए लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता कम होती है। हम अपने गाँव में कुछ चीजों को अपनाकर इसे गंदगी मुक्त कर सकते है। जैसे कि नालियों का निर्माण करना, कूड़ेदान को लगवाना और बहुत सारे काम है जो हम कर सकते है। 

  1. नालियों का निर्माण करना अगर हमारे गाँव में नाली का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो यह बहुत ही गलत है। क्योंकि जब भी बरसात आती है तभी सारा पानी हमारे घरों में आने की नौबत होती है। इसलिए हमें अपने गाँव में नालियों का निर्माण करना जरूरी है। इससे आप फालतू पानी को घरों में जाने से रोक सकते हो, क्योंकि जब पानी का सही निकास होगा तभी आप सफाई को पूरा मन सकते हो। इससे आप गंदे पानी से होने वाली बिमारियों से बच सकते हो। नालियों से यह होगा कि जो भी गंदा पानी है वह आपके घरों में जाने के बजाये नाली में जायेगा। 
  2. कूड़ेदान का प्रबंध करना – कई गाँव में यह काम किया जा चूका है। गाँव के लोगों ने ग्राम पंचायत से मिलकर यह काम को पूरा किया है। उन्होने अपने गाँव में 100 से 200 मीटर की दूरी पर कूड़ेदान को रखा है। इससे जो कचरा होता वह सडकों या फिर हवा के कारण उड़कर नालियों में नहीं जमा होता। लेकिन जिस गाँव में यह काम नहीं किया किया गया उसको यह करना चाहिए। इससे सफाई करने में आसानी होती है। 
  3. शौचालय बनवाना – इस काम के लिए सरकार ने लोगों को आर्थिक मदद की है। ताकि लोग शौचालय के लिए खेतों में न जाये। इससे गाँव की सफाई पर बुरा असर पड़ता है। इसी मुसीबत को दूर करने के सरकार ने हर गाँव के घर में शैचालय का निर्माण करवाया है। इसके लिए कई जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया है। ताकि गाँवों के लोगों को शौचालय के प्रति ज्ञान हो सके। इससे गाँव की सफाई को बहुत ही सही किया जा सकता है। 
  4. पेड़ पौधे लगवाना –हरियाली हर एक को अच्छी लगती है। इसलिए हमें गाँव में पेड़ पौधे लगवाने चाहिए। इससे हम गर्मियों के दिनों में गर्मी से बच सकते है। हर गाँव में गलियों के किनारे पेड़ों को लगवाना चाहिए। यह पौधे छायादार और फूलों के बूटे भी हो सकते है। यह गाँव को और भी खूबसूरत बना देते है। 
यह भी पढ़े:वायु प्रदूषण पर निबंध

तो दोस्तों, हम अपने इस आर्टिकल को यहीं पर ख़तम करते है। आज हमने आपको Gandgi Mukt Mera Gaon Essay In Hindi के बारे में बताया है। हमने आपको इस पोस्ट के दौरान यह बताने की कोशिश की है कि हम किस तरह से अपने गाँव को साफ कर सकते है। यह हमारे सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here