अगर आप बैंक में जॉब करना चाहते हो तो आप हर रोज़ RBI Grade B Officer Kaise Bane के बारे में जरूर सर्च करते होंगे, लेकिन बहुत सारे स्टूडेंट्स को इस एग्जाम के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है। तो आज हम आपको इस लेख में RBI Grade B Officer कौन होता है, कैसे बनते और इसकी सैलरी कितनी होती है।
Table of Contents
RBI Grade B अफसर कौन होता है?
आपको बतादें कि हर साल भारत की सेंट्रल बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा RBI Grade B अफसर का एग्जाम लिया जाता है। इस एग्जाम को जो भी स्टूडेंट पास करता है,उसको हम RBI Grade B अफसर कहते है। यह पोस्ट रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर लेवल की होती है और इसके जरिये ही हम बैंक में नौकरी कर सकते है। तो जानते है आगे RBI Grade B अफसर कैसे बनते है।
RBI Grade B Officer Kaise Bane
- अगर बात करें कि RBI Grade B Officer Kaise Bane तो इसके लिए आपको नीचे दिए गई सभी बातों का ध्यान रखना होगा।
- सबसे पहले आपको अपनी ग्रेजुएशन डिग्री किसी भी स्ट्रीम में 50% से अधिक अंकों से पास करनी होगी।
- इसके बाद आप RBI Grade B एग्जाम को भर सकते हो।
- रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया हर साल RBI Grade B Officer के पोस्ट को निकालता है।
- RBI Grade B Officer का एग्जाम हर साल अप्रैल महीने में लिया जाता है।
- आपको इसके लिए सबसे पहले RBI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भरना होगा।
- RBI Grade B Officer का एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर पर होता है।
- इस पेपर के तीन चरण होते है – जिनमें
1. प्रे लेवल
2. मैन लेवल
3. इंटरव्यू - जब आप इन तीनों एग्जाम को पास करते हो तो आप RBI Grade B Officer बनने के काबिल हो जाते हो।
- इसके कुछ समय बाद RBI की ओर से आपकी ट्रेनिंग करवाई जाती है।
तो इस तरह आप RBI Grade B Officer बन सकते हो आगे हम जानते इसके लिए योग्यता,आयु और एग्जाम पैटर्न क्या है।

आरबीआई ग्रेड बी अफसर बनने के लिए योग्यता,आयु और एग्जाम पैटर्न क्या है?
आरबीआई ग्रेड बी अफसर योग्यता -> अगर आप आरबीआई ग्रेड बी अफसर बनना चाहते हो तो इसके लिए आपको कुछ बातों का पालन करना होगा।
1. आपको किसी भी सब्जेक्ट में अपनी ग्रेजुएशन डिग्री 60% अंकों से साथ पास करनी होगी यह योग्यता जनरल केटेगरी के लिए है, अगर आप SC,ST केटेगरी से आते हो तो आपको ग्रेजुएशन डिग्री में 50% अंकों की ज़रूरत होती है।
2. इसके बिना अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री करते हो तो इसमें जनरल केटेगरी के लिए 55% और SC,ST केटेगरी को पास अंकों की ज़रूरत होती है।
नोट – अगर आप अपनी ग्रेजुएशन डिग्री 50% से अधिक अंकों से पास करते हो तो आप आरबीआई ग्रेड बी अफसर बनने के काबिल हो लेकिन अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन करते हो तो यह आपके लिए अधिक फ़ायदेमंद होगी।
Read More – How To Become a Pilot In India
आरबीआई ग्रेड बी अफसर आयु और एग्जाम पैटर्न
आरबीआई ग्रेड बी अफसर आयु सीमा ->
आरबीआई ग्रेड बी अफसर आयु सीमा क्या होती यह सवाल बहुत लोगों का होता है तो हम आपको बताते
1. अगर आप आरबीआई ग्रेड बी अफसर बनना चाहते हो तो इसके लिए आपकी आयु 21 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए ,अगर आपकी आयु कम है तो यह एग्जाम समय 1 जनवरी को पूरी होनी चाहिए।
2. अगर आप M.Phil डिग्री कर चुके हो तो आपको 2 वर्ष और अगर आपके पास (Phd) पीएचडी डिग्री है, तो आपको 4 साल आयु की छूट मिल जाती है।
3. इसके बिना अगर आप SC,ST केटेगरी से संबंध रखते हो तो आपको 5 वर्ष और OBC कैंडिडेट को 3 साल आयु की छूट मिलती है।
आरबीआई ग्रेड बी अफसर एग्जाम पैटर्न ->
अगर बात करें आरबीआई ग्रेड बी अफसर एग्जाम पैटर्न की तो इसको तीन भागों में दर्शाया गया है।
फेज 1. प्रिलिमिनरी एग्जाम
फेज 2. मैन्स एग्जाम
फेज 3. साइकोमेट्रिक टेस्ट एंड इंटरव्यू
Phase 1 एग्जाम पैटर्न
- इसमें आपको केवल 1 पेपर देना होता है, जिसमे आपसे 200 प्रश्न पूछे जाते है और आपको हर सही हल के लिए 1 मार्क देते है। मतलब आपका यह पेपर 200 अंकों का होता है।
- इसमें आपको 120 मिनट यानि कि 2 घंटे का समय दिया जाता है और आपके हर गलत उत्तर के लिए आपको 1/4 अंक काट लिया जायेगा।
- नोट – इस फेज को केवल आपको फेज 2 एंट्री के लिए देना होता है इसके मार्क्स आपकी फाइनल सिलेक्शन में नहीं जोड़े जाते है।
Phase 1 एग्जाम सब्जेक्ट
Subject Name | Marks | Sectional Timing |
General Awareness (सामान्य जागरूकता) | 80 | 25 Minutes |
Reasoning (रीजनिंग) | 60 | 45 Minutes |
English (इंग्लिश) | 30 | 25 Minutes |
Quantitative Apptitude (गणित) | 30 | 25 Minutes |
Total | 200 | 120 Minutes |
Phase 2 एग्जाम पैटर्न एंड सब्जेक्ट
अगर बात करें आरबीआई ग्रेड बी Phase 2 एग्जाम पैटर्न की तो इसमें आपको तीन पेपर देने होते है और हर पेपर 100 अंक का होता है, मतलब तीनो पेपर 300 मार्क के होते है। इस फेज में आपको दो पेपर के लिए 2 घंटे और एक पेपर के लिए 90 मिनट का समय मिलता है तो जानते है Phase 2 एग्जाम पैटर्न को डिटेल में।
Paper Name | Type of Paper | Time | Marks |
Economic & Social Issues | 50% Objective & 50% Descriptive | 120 Min | 100 |
English (Writing Skills) | Descriptive | 90 Min | 100 |
Finance and Management | 50% Objective & 50% Descriptive | 120 Min | 100 |
Phase 3 एग्जाम पैटर्न
अगर बात करें आरबीआई ग्रेड बी Phase 3 पैटर्न की इसमें आपका साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू होता है।
- इसमें फेज में उन कैंडिडेट को लिया जाता है जो फेज 2 को पास करते है। इसमें सबसे पहले आपका साइकोमेट्रिक टेस्ट होता है और इसके बाद आपकी इंटरव्यू होती है।
- इंटरव्यू में उन स्टूडेंट्स को बुलाया जाता है, जिनहोंने अपने फेज 2 के तीनो पेपर को पास किया है। यह इंटरव्यू 75 मार्क्स की होती है।
- आपको इंटरव्यू देने के लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा की ऑप्शन होती है। आप जिसमे फिट हो उसे चुन सकते हो।
और लास्ट में फाइनल सिलेक्शन उनको मिलती है, जिनहोंने फेज 2 और इंटरव्यू में अच्छे अंक प्रापत किये है।
Read More – How to Become CBI Officer
आरबीआई ग्रेड बी अफसर सैलरी
अगर बात करें आरबीआई ग्रेड बी अफसर की सैलरी की तो यह नौकरी सरकारी बैंक में सबसे अधिक तनखाह वाली जॉब है। यह पोस्ट मैनेजर लेवल तक है, इसके बाद आप असिस्टेंट जनरल मैनेजर बन सकते हो। अगर बात करें आरबीआई ग्रेड बी अफसर की सैलरी की तो यह 55,200 से स्टार्ट होकर सभी अलाउंस को जोड़कर यह महीने का 1,08,404 तक हो सकती है। इसके बिना आपको बहुत सारे और भी फ़ायदे मिलते है जैसे आपको रहने के लिए घर, आने जाने के लिए पेट्रोल और इसके बिना आगे पढ़ने के लिए भी मदद करते है।
आरबीआई ग्रेड बी के लिए कितने आवेदन करते हैं?
अगर बात करें आरबीआई ग्रेड बी के लिए कितने आवेदन होते है तो इसके पहले चरण के लिए लगभग 2 लाख से अधिक उमीदवार अप्लाई करते है और इसमें से केवल 1% स्टूडेंट भी अगले चरण 2 के चुने जाते है और आखिरकार जितनी पोस्ट होती है उतने कैंडिडेट सेलेक्ट किये जाते है।
RBI Grade B Officer Kaise Bane Video
FAQ About आरबीआई ग्रेड बी
Q1. आरबीआई ग्रेड बी अफसर क्या काम करता है?
Ans. बाजार विनियमन और विकास, डेटा विश्लेषण और अनुसंधान से संबंधित कार्य; निरीक्षण/निगरानी रिपोर्ट तैयार करना । वित्तीय बाजार संचालन विभाग: वित्तीय बाजार विकास, डेटा विश्लेषण आदि से संबंधित कार्य।
Q2. आरबीआई ग्रेड बी अफसर के लिए कितने एटेम्पट दे सकते है ?
Ans. आरबीआई ग्रेड बी अफसर के लिए UR केटेगरी 6 अत्तेम्प्ट्स और SC/ST/OBC/PwBD पर कोई भी रेस्ट्रिक्शन नहीं है। यह अपनी आखरी आयु सीमा तक पेपर दे सकते है।
Q3. ग्रेड बी आरबीआई परीक्षा कौन आयोजित करता है?
Ans. ग्रेड बी आरबीआई परीक्षा हर साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आयोजित करता है।
Q4. आरबीआई ग्रेड बी अफसर महीने की सैलरी कितनी होती है?
Ans. आरबीआई ग्रेड बी अफसर महीने की सैलरी 1 लाख से अधिक होती है।
Q5. आरबीआई ग्रेड बी अफसर कैसे बना जाता है?
Ans. आरबीआई ग्रेड बी अफसर बनने के लिए आपको रिज़र्व बैंक के द्वारा आयोजित होने वाला आरबीआई ग्रेड बी एग्जाम देना होता है। इसके बिना आप आरबीआई असिस्टेंट का एग्जाम देकर भी आरबीआई ग्रेड बी अफसर बन सकते हो।
Q6. आरबीआई ग्रेड बी अफसर एग्जाम की हर साल कितनी पोस्ट निकलती है?
Ans. आरबीआई ग्रेड बी अफसर एग्जाम की हर साल 200 के आस पास पोस्ट निकलती है।
Conclusion
तो दोस्तों हम अपनी पोस्ट को यही पर ख़तम करते है, आज हमने आपको इस पोस्ट में RBI Grade B Officer Kaise Bane के बारे में जानकारी दी है। अगर आप इंडिया में रहते हो और RBI Grade B अफसर कैसे बने के बारे में सर्च करते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है।अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। मिलते है किसी और बढ़िया पोस्ट के साथ तो अपना ध्यान रखे।
धन्यवाद!