Site icon

Topology In Hindi – टोपोलॉजी क्या है और उसके प्रकार – Studydev

topology-in-hindi

topology-in-hindi

Topology In Hindi – आज का समय इंटरनेट का है। लोग हर दिन इंटरनेट की मदद अपने बहुत सारे काम करते है। ऐसे में बहुत सारे लोगों का यहीं सवाल होता है कि Topology क्या है और इसके कितने प्रकार होते है।

अगर बात Topology की तो यह इंटरनेट के स्ट्रक्चर को दर्शाती है। इसके बहुत सारे टाइप्स है – जिनमे नेटवर्क Topology, फिजिकल Topology और लॉजिकल Topology होती है। आगे हम आपको इस लेख में Topology के बारे में सारी जानकारी विस्तार से देने वाले है।

Topology In Hindi – टोपोलॉजी क्या है?

Topology शब्द को ग्रीक भाषा से लिया गया है, जहां पर topo का मतलब होता है जगह (place) और logy का मतलब होता है अध्ययन (study)। टोपोलॉजी नेटवर्क के स्ट्रक्चर को बताती है, यह हमें दोनों नेटवर्क में आपसी कम्यूनिकेशन को बताती है। यानी की कैसे नेट्वर्क के कम्पोनेंट्स जैसे की nodes कैसे एक दूसरे के साथ जुड़े हुए होते हैं। इसको हम टोपोलॉजी कहते है।

टोपोलॉजी हमारी बहुत मदद करती है, क्योंकि यह हमें दोनों नेटवर्क के आपसी संबंध को बताती है कि कैसे एक इंटरनेट फिजिकल दूसरे से और कैसे दोनों में न्फ़र्मेशन का लॉजिकल रूप में प्रसार हो रहा है। एक टोपोलॉजी मुख्य रूप से वर्णन करती है कि संचार लिंक का उपयोग करके उपकरण कैसे जुड़े होते हैं और एक दूसरे के साथ बातचीत करते हैं।

टोपोलॉजी क्या है?

अगर बात करें हम टोपोलॉजी के असली मतलब की तो इसको हम दो कंप्यूटर को एक दूसरे से जुड़ने का प्रोसेस कह सकते है, मतलब कम्प्यूटरों का आपस में जुड़ने का ढंग ही नेटवर्क टोपोलॉजी कहलाता है। एक टोपोलॉजी कंप्यूटरों को जोड़ने और उनके बीच डेटा प्रवाह को निर्देशित करने की एक विधि है।

नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है और उसके प्रकार

भौतिक और तार्किक रूप से, एक नेटवर्क टोपोलॉजी अपने लेआउट, आभासी आकार और संरचना का वर्णन करती है। एक नेटवर्क के लिए एक ही समय में तार्किक और भौतिक दोनों टोपोलॉजी होना संभव है।

Types of Network Topology – नेटवर्क टोपोलॉजी के प्रकार

नेटवर्क टोपोलॉजी दो प्रकार की होती है।

फिजिकल टोपोलॉजी

कंप्यूटर नेटवर्क की फिजिकल टोपोलॉजी से तात्पर्य है कि कंप्यूटर एक दूसरे से कैसे जुड़े हैं। कंप्यूटर नेटवर्क में डिवाइस स्थान और कोड इंस्टॉलेशन सहित विभिन्न तत्व (लिंक, नोड आदि) शामिल हैं। नेटवर्क के फिजिकल लेआउट को इसके नोड्स, वर्कस्टेशन और केबल के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

लॉजिकल टोपोलॉजी

अगर बात करें Logical Topology की तो यह फिजिकल Topology से काफी अलग है। यह टोपोलॉजी हमें एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डाटा कैसे ट्रांसफर होता है, इसको दर्शाती है। इसको बिना दोनों कंप्यूटर में कोई भी कनेक्शन नहीं होता है।

नेटवर्क टोपोलॉजी का महत्व क्या है?

Read More – कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ था

Types of Physical Topology – फिजिकल टोपोलॉजी के प्रकार 

फिजिकल टोपोलॉजी नेटवर्क में बहुत ही जरूरी है। फिजिकल टोपोलॉजी के बिना कंप्यूटर में कोई संबंध स्थापित नहीं हो सकता है। फिजिकल टोपोलॉजी मुख्य तौर पर 6 प्रकार की होती है। जिनको हम आपको आगे इस लेख में बताने वाले है।

topology-in-hindi
  1. Mesh Topology
  2. Tree Topology
  3. Hybrid Topology
  4. Bus Topology
  5. Ring Topology
  6. Star Topology

#1. Mesh Topology

मेष टोपोलॉजी बहुत ही सुरक्षित नेटवर्क माना जाता है। इसमें बहुत सारे नोड्स के केबल एक दूसरे के साथ जुड़कर एक जाल जैसा आकार बनाते है, जिसको हम मेष टोपोलॉजी कहते है।

आपको बतादें कि मेष शब्द का मतलब जाल होता है। इसमें दो कंप्यूटर के बीच हो रहे कम्युनिकेशन को एक्सेस करना बहुत ही कठिन होता है।मेष टोपोलॉजी में सारे नोड्स बिना किसी नेटवर्क हब के जुड़े होते है। इसमें बहुत सारी डिवाइस शामिल होती है, जिनमें कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर शामिल है।

मेष टोपोलॉजी दो प्रकार की होती है।

#2. Tree Topology

ट्री टोपोलॉजी बहुत ही सरल टोपोलॉजी है, इसमें बहुत सारे नोड्स आपस में मिलकर एक पेड़ का रूप धारण करते है, इसलिए इसको ट्री टोपोलॉजी कहते है। ट्री टोपोलॉजी दो टोपोलॉजी स्टार और बस टोपोलॉजी से मिलकर बनती है। इसको हम STAR-BUS भी कहते है।

ट्री टोपोलॉजी का उपयोग दूसरे टोपोलॉजी के मुक़ाबले काफी सरल है, इसलिए इसमें नेटवर्क का उपयोग तीन तरीकों से किया जाता है।

  1. STAR – BUS HIERARCHY
  2. PARENT – CHILD HIERARCHY
  3. STAR – BUS WITH SINGLE NODES

#3. Hybrid Topology

हाइब्रिड टोपोलॉजी बहुत ही अच्छी मानी जाती है। दो या दो से अधिक टोपोलॉजी मिलकर एक टोपोलॉजी को बनाते है,जिसको हम हाइब्रिड टोपोलॉजी कहते है। इस टोपोलॉजी में बस टोपोलॉजी, मेष टोपोलॉजी, स्टार टोपोलॉजी, रिंग टोपोलॉजी, ट्री टोपोलॉजी आदि को शामिल किया जाता है।

इस टोपोलॉजी का उपयोग बहुत ही आसान है और इसके उपयोग से हम किसी भी गलती को आसानी से ढूँढ सकते है। इसमें डाटा ट्रांसफर करना ही आसान होता है और इसका अधिक इस्तेमाल स्कूल, रिसर्च आर्गेनाइजेशन, बैंक में किया जाता है।

#4. Bus Topology

बस टोपोलॉजी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, इसमें हर नोड्स एक सिंगल केबल के साथ जुडी होती है। इसको हम बैकबोन भी कहते है। इस टोपोलॉजी में हर उपकरण को एक दूसरे से जोड़ने के लिए RJ-45 केबल का इस्तेमाल किया जाता है।

इस टोपोलॉजी में किसी भी दिक्कत की वजह से सारा नेटवर्क काम करना बंद कर देता है। डाटा को इसके एंड से दुसरे एंड तक पहुँचाने के लिए इसका एक नोड सर्वर की तरह काम करता है।

#5. Ring Topology

रिंग टोपोलॉजी में सारे कंप्यूटर एक रिंग के रूप में एक दूसरे से जुड़े होते है, इसको हम रिंग टोपोलॉजी कहते है। इस टोपोलॉजी के अन्दर कोई भी कंप्यूटर होस्ट या फिर मेन कंप्यूटर नही होता है।इस टोपोलॉजी में सिग्नल ट्रांसफर करने के लिए रिंग और डाटा ट्रांसफर करने के लिए रिपीटर का इस्तेमाल होता है। RING TOPOLOGY का उपयोग LOCAL AREA NETWORK में किया जाता है ।

#6. Star Topology

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि स्टार टोपोलॉजी में सारे कंप्यूटर एक दूसरे से मिलकर एक स्टार का आकार बनाते है,इसलिए इसको स्टार टोपोलॉजी कहते है। इसको हम लोकल एरिया नेटवर्क कहते है, इसकी मदद से कंप्यूटर और अन्य डिवाइस एक सेंट्रल कंप्यूटर के साथ जुड़े होते है जिसे हब या फिर होस्ट कहा जाता है। इस टोपोलॉजी में नोड्स या कंप्यूटर के बीच होने वाला कम्युनिकेशन सेंट्रल कंप्यूटर/हब द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

Topology कितने प्रकार के होते हैं?

सबसे अच्छी टोपोलॉजी कौन सी है?

सबसे अच्छा टोपोलॉजी स्टार टोपोलॉजी (Star Topology) है। इससे सभी उपकरण और कंप्यूटर एक सेंट्रल होस्ट जिसे होस्ट नोट भी कहते हैं।

सबसे महंगी टोपोलॉजी कौन सी है?

Hybrid Topology को installation करना बहुत कठिन होता है. यह टोपोलॉजी बहुत ही महंगी होती है. इसके सभी टोपोलॉजी के संयोजन से जो Hub से कनेक्ट होते है वो बेहद महंगे होते हैं.

Topology In Hindi – टोपोलॉजी क्या है

FAQ About Topology In Hindi

Q1. किस टोपोलॉजी में डेटा सबसे तेज़ी से ट्रान्स्फ़र होता है?

Ans. Star topology में data सबसे तेज़ी से ट्रान्स्फ़र होता है।

Q2. कौन सी टोपोलॉजी सबसे सस्ती होती है?

Ans. Bus topology सबसे सस्ती होती है।

Q3. किस टोपोलॉजी को सबसे बेहतरीन माना गया है ?

Ans. Full Mesh topology को सबसे बेहतरीन माना गया है। वैसे ये आपके नेट्वर्क और बजट के ऊपर भी निर्भर करता है।

 

Rate this post
Exit mobile version